गुरुवार, 19 अगस्त 2010

उलटा सीधा एक समान - १ 


यहाँ कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न हैं. देखने में तो सारे प्रश्न तो क्विज़ के लगते हैं, कुछ हद तक हैं भी, किन्तु इन प्रश्नों के उत्तर की एक विशेषता है. सभी उत्तर उलटा सीधा एक समान हैं, अर्थात सीधा पढ़ने पर या फिर उलटकर पढ़ने पर भी उत्तर एक जैसे ही रहते हैं. एक और संकेत--सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं. 

ज़रा बूझो तो जानें...

१) ओडिशा का सबसे पुराना शहर
२) जो पानी में पैदा हुआ हों
३) इसे हम मिटाने के काम में लाते हैं


उत्तर के लिये नीचे स्क्रोल करें:  

१) कटक
२) जलज
३) रबर. हालांकि रबड़  सही शब्द है, पर रबर का प्रयोग आजकल ज्यादा होता है


लेबल: , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ