रविवार, 29 मार्च 2015

खेल से मैदान से पर सोचना मना है? - ९

खेल से मैदान से पर सोचना मना है? - ९

आइये फिर से दिमागी कसरत करते हैं. इस बार प्रश्न खेल के मैदान से हैं.

ज़रा बूझो तो जानें …

१)  ओलिंपिक खेल के झंडे में कितने गोलाकार हैं?
२) ओलिंपिक खेलों में सबसे लम्बी कौन सी रेस होती है?
३) कबड्डी ओलिंपिक  खेलों में मेडल स्पोर्ट है? सही या गलत.
४) प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन कहाँ और कब हुआ था?
५) ऐसा कौन सा भारतीय खेल है जिसे खेलने के लिए सिर्फ लकड़ी की दो चीज़ों की आवश्यकता होती है?




उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें 





१) पांच
२) क्या कहा मेराथोन! गलत. सबसे लम्बी रेस रेसवाक है. इसमें मेराथोन के प्रतियोगी के ४२ किमी दौड़ के मुकाबले, प्रतियोगी को ५० किमी चलना पड़ता है.
३) गलत. कबड्डी  को अभी तक अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक एसोसिएशन से बतौर मेडल स्पोर्ट मान्यता नहीं मिली है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में कबड्डी १९९० बीजिंग एशियन गेम्स से  मेडल स्पोर्ट है और तक से आज तक हर बार पुरुष और महिला स्पर्धा में भारत को ही स्वर्ण पदक मिला है.
४) नई दिल्ली. ४ से ११ मार्च १९५१
५) गिल्ली-डंडा

लेबल: , , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ