खेल के मैदान में अलग - थलग
इस बार हम खेल के मैदान में दिमागी कसरत करते हैं.
तो शुरू करते हैं खेल के मैदान में इन नामों से - भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका?
इस प्रश्न में चार शब्द हैं जिनका सम्बन्ध खेल से है। इनमें से तीन में कुछ-न-कुछ समानता (relationship) है. पर एक एकदम भिन्न है, बाकी तीन से अलग है (odd one out). हमें उसे ढूंढ़ना है.
आप जैसे ही समानता के बिंदु का अनुमान लगाएंगे, वैसे ही आपको इस प्रश्न में अलग-थलग खेल या खेल से जुड़े सवाल का पता चल जाएगा.
तो भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका में अलग कौन है?
चारों देश भारतीय उपमहाद्वीप में हैं.
एकदम ठीक. पर इनमें खेल से सम्बंधित कौन सी समानता है?
अरे, आपने क्या कहा? कबड्डी! पर कबड्डी तो इन देशों में खेली ही जाती है. तो अलग कौन हुआ? चलिए एक सूचक (clue) देता हूँ. इनमें एक को छोड़कर बाकी सभी देश इस खेल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं!
सोचा … तो, श्श्श्स! या बताऊँ?
जो नहीं सोच पाये उनके लिए एक और सूचक. इस खेल में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत कड़ी स्पर्धा है.
क्या कहा? हॉकी। गलत. हॉकी के मैदान में भारत और पाकिस्तान तो प्रतिद्वंदी हैं ही, लेकिन ऊपर के प्रश्न में भारत के अलावा बाकी देशों में से कौन से देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में भाग लेते हैं? ज़रा फिर सोचिये। और कौन सा खेल है जिसमें भारत और पाकिस्तान प्रतिद्वंदी हैं?
क्या कहा? क्रिकेट. बिलकुल सही. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में भाग लेने वाले कौन से देश हैं? भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश? तो इनमें अलग कौन हुआ? नेपाल! इस सवाल का सही उत्तर नेपाल है.
यह सवाल थोड़ा कठिन ज़रूर था, पर इससे आपको यह पता लग गया होगा कि तरह के प्रश्नों का हल ढूंढने के लिए आपको किस तरह अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ेंगे।
मूलतः आपको भिन्न खेलों की सामान्य जानकारी (general knowledge) होनी चाहिए और आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा सकते हों. इसे अंग्रेजी में कहें तो आपमें creative problem solving skills होना चाहिए.
ऐसे प्रश्नों के उत्तर ढूंढने से दिमाग तो तेज़ होगा ही और मज़ा भी आएगा … छकने में भी और छकाने में भी.
खेल के मैदान के इस दांव-पेंच से निकलो तो जानें -
१) क्रिकेट, तैराकी, फुटबॉल, हॉकी
२) हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग
३) बोल्ड, गोल, रन आउट, कैच आउट
४) बैडमिंटन, टेनिस, स्क्वाश, शूटिंग
बाकी सभी प्रश्न भारत से सम्बंधित हैं !
५) लियेंडर पेयस, कर्णम मल्लेश्वरी, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, जीव मिल्खा सिंह
६) हॉकी, बिलियर्ड्स, क्रिकेट, फुटबॉल
७) द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल रत्न, अशोक चक्र, अर्जुन पुरस्कार
८) ऑलोम्पिक गेम्स, एशियन गेम्स, एफ्रो - एशियन गेम्स, सेफ गेम्स
९) विश्वनाथन आनन्द, कोनेरू हम्पी, परिमार्जन नेगी, नारायण कार्तिकेयन
खेल के मैदान - उत्तर
१) तैराकी। बाकी सभी खेलों में गेंद का होना आवश्यक है।
२) बॉक्सिंग। बाकी सभी टीम स्पर्धा हैं।
३) गोल। बाकी तीनों खेलों से क्रिकेट के खेल में बल्लेबाज़ आउट हो जाता है।
४) शूटिंग। बाकी सभी खेलों में रेकेट का होना आवश्यक है।
५) जीव मिल्खा सिंह गोल्फ खेलते हैं। इन्हें छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए ऑलोम्पिक पदक जीतकर लाए हैं।
६) फुटबॉल को छोड़कर बाकी तीनों खेलों में विश्व चेम्पियन रह चुका है।
७) अशोक चक्र। बाकी सभी खेल संबंधी पुरस्कार हैं।
८) ऑलोम्पिक गेम्स के अलावा बाकी सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत में हुआ है।
९) नारायण कार्तिकेयन। बाकी सभी शतरंज खेलते हैं।
अगली बार ऐसे ही दस प्रश्नों का कांटेस्ट लेकर आएंगे। बूझो तो जानें देखते रहिएगा।
आप अपनी प्रतिक्रिया पर bujhotojaane@gmail.com मेल कर सकते हैं.
लेबल: खेल के मैदान से, पहेली उत्तर सहित, Find the Odd One Out, general knowledge, sports


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ