वह क्या है जो ... १
सोचिये मत. प्रश्न पढ़ते ही उत्तर दीजिये …
वह क्या है जो …
१) … लगाते समय तो हरा होता है पर निकलते समय लाल हो जाता है?
२) … हमारे सामने है पर हम उसे देख नहीं सकते?
३) … जो और किसीको पता हो या न हो, आपको पता है?
४) … ईश्वर सब इंसान को दो बार देते है, पर वापस भी ले लेते हैं?
५) … हम सब खा तो सकते हैं, पर उसे खाकर भी भूखे ही रह जाते हैं?
६) … जिससे कच्चे में तो हम सब्ज़ी बनाते हैं और पक जाने पर उसे फल की तरह खाते हैं?
१) मेहँदी
२) हमारा भविष्य
३) आपका पता
४) दांत
५) कसम
६) कटहल
लेबल: पहेलियाँ, पहेली, पहेली उत्तर सहित, पहेली बूझो, पहेली बूझो और बनाओ, वह क्या है जो


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ