शनिवार, 8 नवंबर 2014

सोचना मना है! - ६

सोचना मना है! - ६ 

क्या आप पहलवान हैं? मेरा मतलब है बुद्धिमान हैं? 

बुद्धिमानी और पहलवानी एक साथ! जी हाँ. क्यों नहीं? 

नीचे कुछ सवाल हैं. आपकी बुद्धिमानी की पहलवानी जांचने के लिए दिमागी कसरत के कुछ प्रश्न. इस दिमागी खेल का एक ही नियम है. आपको प्रश्न पढ़ते ही उत्तर देना है. सोचना एकदम मना है.   

ज़रा बूझो तो जानें …  
१) इन्द्रधनुष के अंत में क्या होता है?
२) एक किलो पालक साग और एक किलो आलू में भारी क्या है?
३) एक मनुष्य के औसत कितने जन्म दिन होते हैं?
४) आग में जल जाने से क्या होता है?
५) हिंदी वर्णमाला (devanagari alphabet) में कितने व्यंजन हैं जिनसे किसी भी शब्द का आरम्भ नहीं होता? कौन से?





 

उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:

 

  
 
१) अक्षर 'ष'
२) कोई भी नहीं. दोनों का वज़न एक किलो है
३) एक. किसी भी मनुष्य का जन्म तो एक ही दिन होता है, पर वह उसे  हर साल मानता है?
४) आग बुझ जाती है. 'जल' पानी का एक पर्यायवाची शब्द है.
५) दो व्यंजन ऐसे हैं जिनसे किसी भी शब्द का आरम्भ नहीं होता। ण और ड़



मज़ा आया. और दिमागी कसरत करना है. इससे पहले के 'सोचना मना है' के सवाल यहाँ, यहाँ, और यहाँ हैं. इन पहेली प्रश्नों को बूझो तो जानें … 

लेबल: , , , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ