रविवार, 16 नवंबर 2014

सोचना मना है! - ७

सोचना मना है! - ७  


आइये फिर से दिमागी कसरत करते हैं. इस बार का दिमागी खेल पक्षियों के साथ खेलेंगे.

यहाँ कुछ  प्रश्न हैं. आपको प्रश्न पढ़ते ही यह बताना है की इनमें सही क्या है और गलत क्या?

ज़रा बूझो तो जानें …

१) विश्व के प्राणियों में पक्षी ही ऐसे प्राणी हैं जिनके पंख होते हैं? सही या गलत
२) पक्षियों के  दांत होते हैं? सही या गलत
३) सामान्यतः मादा (female) पक्षियां के पंख नर (male) पक्षियों से अधिक सुन्दर होते हैं? सही या गलत
४)  भारत में गरुड़ को पक्षिराज कहते हैं? सही या गलत
५) आपदा आने पर विश्व का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग (ostrich) उड़ सकता है? सही या गलत



उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:



१) सही
२) गलत
३) गलत.  मोर को भूल गए क्या? या फिर मुर्गी के सामने मुर्गे की शान को!
४) सही
५) गलत. शुतुरमुर्ग पर  मुसीबत आती है तो  वह अपना सिर यह सोचकर छुपा लेता है कि वह मुसीबत  को नहीं देख रहा है तो मुसीबत भी उसे नहीं देख रही.


लेबल: , , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ