बुधवार, 15 सितंबर 2010

अपनी इच्छाओं का क्या करें?
 

हर मनुष्य के जीवन की प्रेरणाएं उसकी इच्छाएं होती हैं - कभी प्रबल, कभी क्षीण, कभी मानवीय, कभी स्वार्थपरक. हममें जानने की इच्छा है (जिज्ञासा) और इसलिए हम इच्छाओं के बारे में जानने के इच्छुक हैं.

संस्कृत में में विभिन्न प्रकार की इच्छाओं के लिए विशेष नाम हैं. इनमें से कुछ तत्सम शब्द के रूप में आज भी हिंदी में प्रयोग में हैं, किन्तु बहुत कम.  


आमतौर पर जिस तरह इच्छाओं की पूर्ति कठिन होती है, ठीक उसी तरह कुछ इच्छा-सूचक नाम भी कठिन हैं, पर साथ ही मनोरंजक भी और आपको अपने मित्रों को छकाने में सहायक होंगे. ज़रा बूझो तो जानें:

१) करने की इच्छा
२) पाने की इच्छा रखने वाला
३) छीन लेने की इच्छा
४) जो जीने की इच्छा करता हो
५) जीतने की इच्छा
६) तैरने की इच्छा
७) देखने की इच्छा
८) खाने की इच्छा
९) मोक्ष की इच्छा रखने वाला
 
१०) मरने की इच्छा रखने वाला
११) जो बदला लेना चाहता हो
१२) जो युद्ध के लिये लालायित है
१३) जो यज्ञ की अभिलाषा रखता हो
१४) जो सेवा करने की इच्छा रखता हो
१५) जो सहने की शक्ति रखता हो

१६) प्यासा या पाने की इच्छा रखने वाला  


 
उत्तर के लिये नीचे स्क्रोल करें:
१) करने की इच्छा - चिकीर्षा
२) पाने की इच्छा रखने वाला - प्रपित्सु
३) छीन लेने की इच्छा - जिहीर्षा
४) जो जीने की इच्छा करता हो - जिजीविषु
५) जीतने की इच्छा - जिगीर्षा
६) तैरने की इच्छा - तितीर्षा
७) देखने की इच्छा - दिदृक्षा
८) खाने की इच्छा - बुभुक्षा
९) मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु 

१०) मरने की इच्छा रखने वाला - मुमूर्षु 
११) जो बदला लेना चाहता हो - प्रचिकीर्षु
१२) जो युद्ध के लिये लालायित है - युयुत्सु
१३) जो यज्ञ की अभिलाषा रखता हो - यियसु
१४) जो सेवा करने की इच्छा रखता हो - शुश्रुषु
१५) जो सहने की शक्ति रखता हो - सहिष्णु 

१६) प्यासा या पाने की इच्छा रखने वाला- पिपासु 




आपको भी यदि इस तरह के अलग एवं मनोरंजक शब्द मिलें तो हमें ज़रूर bujhotojaane@gmail.com पर भेजें.

लेबल: , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ