मंगलवार, 23 दिसंबर 2014

वह कौन सी चीज़ है जो … ७


वह कौन सी चीज़ है जो … ७



१) ... जो कोने में पड़ी रहती है फिर भी जगह-जगह घूम आती आती है?
२) … जो बिना पैर के भागती है और कभी वापस नहीं आती?
३) … आँखों के रास्ते आती है और न आने पर अगले दिन बहुत सताती है? 
४) … जो हर समय आने वाली होती है, पर कभी आती नहीं?
५) … जिसके न तो हाथ हैं और न ही पैर, फिर भी वह घूमता रहता है? 



ज़रा, बूझो तो जानें …






और, अगर नहीं बूझ पाये तो उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:





१) डाक टिकट
२) समय
३) नींद
४) कल (भविष्य का समय - आने वाला कल - tomorrow)
५) जूता 


यदि आपको वह कौन सी चीज़ है पसंद आया, तो यहाँ आपको इस तरह के और सवाल-जवाब मिलेंगे.

लेबल: , , ,

शनिवार, 20 दिसंबर 2014

दो सुखना - २



दो सुखना - २

दो सुखना में दो प्रश्न होते हैं, पर उनका उत्तर एक ही है. बूझो तो जानें में दूसरी बार दो सुखना का दिमागी खेल लेकर आये हैं. 

ज़रा बूझो तो जानें …


 
१) दही क्यों न जमा? नौकर क्यों न  रक्खा?


२) घोड़ा अड़ा क्यों? पान सड़ा क्यों?


३) ब्राह्मण नहाया क्यों नहीं? धोबन क्यों पिटी?


उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें


१) ज़ामिन न  था. दही जमाने के लिए  ज़ामिन नहीं  था।  नौकर  अपनी नौकरी के लिए कोई भी  surety/security नहीं दे पाया। 
 

२) फेरा न था. घोड़े को घुमाया नहीं था और पान को पलटा नहीं था.
३) धोती न था. पहन ने  के लिए धोती नहीं था इसलिए  ब्राह्मण  नहीं नहा  पाया. धोबन  कपडे नहीं धोती थी.  


अगर आप और दो सुखना बूझना चाहते हैं तो यहाँ देखिये

यदि आप इनके अलावा दो सुखना जानते हैं या फिर बना सकते हैं तो हमें bujhotojaane@gmail.com शीघ्र पर लिख भेजें.  


लेबल: , , , ,

शनिवार, 20 सितंबर 2014

वह क्या है जो ... १


सोचिये मत. प्रश्न पढ़ते ही उत्तर दीजिये …  

वह क्या है जो …  
 
१) …  लगाते समय तो हरा होता है पर निकलते समय लाल हो जाता है? 
२) … हमारे सामने है पर हम उसे देख नहीं सकते?
३) … जो और किसीको पता हो या न हो, आपको पता है? 
४) … ईश्वर सब इंसान को दो बार देते है, पर वापस भी ले लेते हैं?
५) … हम सब खा तो सकते हैं, पर उसे खाकर भी  भूखे ही रह जाते हैं? 
६) … जिससे कच्चे में तो हम सब्ज़ी बनाते हैं और पक जाने पर उसे फल की तरह खाते हैं?


उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:

 

१) मेहँदी 
२) हमारा भविष्य
३) आपका पता
४) दांत 
५) कसम
६) कटहल


लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 11 मार्च 2014

उत्तर - पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक समान

बूझो तो जानें की पहली क्विज़/दिमागी कसरत, पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक समान, को भारत, संयुक्त राज्य अमरीका, जर्मनी, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, चीन, जापान, निथरलैंड, ब्राज़ील और नाइजीरिया में लोगों ने देखा और सराहा। बहुत सारे उत्तर भी आये।

 

देखने, सराहने और उत्तर भेजने वालों को हार्दिक धन्यवाद। फेसबुक पर इसे शेयर करने के लिए नागपुर के शशिशेखर सिन्हा एवं ट्विटर पर ट्वीट करने के लिए निमिष दुबे को भी हार्दिक धन्यवाद।

 

पहेली बूझो - १ में ६ सवाल पूछे गए थे. सबके उत्तर उल्टा सीधा एक समान हैं. सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं और अक्षर 'क' से आरम्भ होते हैं. इन प्रश्नों के सही उत्तर हैं: 

 

१) ओडिशा का सबसे पुराना शहर - कटक 

२) सोना के लिए पर्यायवाची शब्द - कनक 

३) पारंपरिक भारतीय नृत्य की एक विधा - कथक  

४) दमदार - कड़क 

५) गलत काम करने से जो दाग लग जाता है - कलंक  

६) अपने प्रेमी के बिछड़ जाने से होने वाला दर्द - कसक 

 

सही उत्तर देने वालों में से उषा छाबड़ा, स्मिता सिन्हा एवं वरुणेश श्रीवास्तव पहेली बूझो और बनाओ किताब के विजेता हैं. विजेताओं को ईमेल द्वारा शीघ्र सूचित किया जायेगा। 


अगली पहेली बूझो प्रतियोगिता के लिया बूझो तो जानें देखते रहिएगा। पहेली हमारी, उत्तर आपके …  

लेबल: , , , , ,

शनिवार, 1 मार्च 2014

पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक सामान

आज हम कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न लेकर आये हैं. देखने में तो सारे प्रश्न तो क्विज़ के लगते हैं, कुछ हद तक हैं भी; किन्तु इन प्रश्नों के उत्तर की एक विशेषता है. सभी उत्तर उलटा सीधा एक सामान हैं, अर्थात सीधा पढ़ने पर या फिर उलटकर पढ़ने पर भी उत्तर एक जैसे ही रहते हैं. सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं. 

आज के प्रश्न थोड़े कठिन ज़रूर हैं, इसलिए एक और संकेत - सभी उत्तर अक्षर 'क' से शुरू होते हैं.

ज़रा बूझो तो जानें … 
 
१)
ओडिशा का सबसे पुराना शहर
२) सोना के लिए पर्यायवाची शब्द
३) पारंपरिक भारतीय नृत्य की एक विधा

४) दमदार
५) गलत काम करने से जो दाग लग जाता है

६) अपने प्रेमी के बिछड़ जाने से होने वाला दर्द
  

आप अपने उत्तर bujhotojaane@gmail.com पर लिख भेजें। सही उत्तर देने वालों में से किन्ही तीन को पहेली बूझो और बनाओ किताब उपहार के तौर पर भेजी जायेगी। 

उत्तर भेजने कि अंतिम तिथि सोमवार, मार्च १०, २०१४, शाम ५ बजे तक. 

विजेताओं की घोषणा मार्च ११ को सुबह ११ बजे होगी।

लेबल: , , , ,