गोपू की कुछ और सरल पहेलियाँ
गोपू को नित्य कुछ नया जानना-सीखना पसंद है। साथ ही उसे बच्चे-बड़े सबके लिए नई पहेलियाँ बनाने का शौक भी है। उसके इस शौक ने उसे इतना लोकप्रिय बना दिया कि महाशय संजय रावत ने गोपू की कहानी ही लिख डाली। हमारे गोपू पहेली बूझो और बनाओ पुस्तक के हीरो हो गए। टीकमगढ़ और आसपास के इलाके में गोपू बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर खान तिकड़ी - शाहरुख़-सलमान-आमिर - से कम बड़े हीरो नहीं हैं!
पत्नी रूप में क्या कहना
दुनिया में जो हमको लाती
बूझो भला क्या जानी जाती
२)
मुन्नी की मम्मी के भाई
चंदा से उनका हो वर्णन
मम्मी बांधे राखी का बंधन
दादी के जो दो हैं बेटे
साथ एक घर में हैं रहते
बड़े को तुम पापा बुलाते
तो छोटे भला क्या कहलाते
४)
तेरे पापा मेरे फूफा
मेरी मम्मी तेरी मामी
जिनको कहता हूँ मैं दादी
बताओ वह तेरी क्या कहलाती
५)
मेरी माँ की वह है बहना
इस रिश्ते का क्या कहना
वैसे वह माँ न कहलाती
पर ममता वह माँ सी दिखाती
६)
बुआ मेरी उनकी लगती है बेटी
मेरे चाचा के वह पापा
पापा भी कहते उनको पापा
जीता वही जो नाम बताता
७)
मम्मी के भाई के पापा
मामा के बच्चों के दादा
पत्नी उनकी लगती नानी
नाम बूझकर बनो ज्ञानी
८)
राखी से सजती है कलाई
गर्व होता जब कहती वह भाई
गोपी ने भी लाज निभाई
शादी कर उसकी डोली उठाई
उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:
१) नारी / महिला
५) मौसी
७) नाना
८) बहन
लेबल: गोपू की पहेलियाँ, पहेली उत्तर सहित, पहेली बूझो और बनाओ, सरल पहेलियाँ



