रविवार, 19 अप्रैल 2015

वह कौन है - २ …


इस बार जन-मानस में प्रचलित बातों पर प्रश्न लेकर आये हैं. 

ज़रा बूझो तो जानें …



 वह कौन है … 



१) … जिनसे बड़ी प्रतीज्ञा आज तक किसे ने नहीं की है?

२) … जिनकी बनाई रेखा कभी पार नहीं करनी चाहिए?

३) … जिनसे बड़ा माता-पिता का सेवक कोई न हुआ हो?

४) … जिनसे बड़ा कोई शिष्य न हुआ हो?

५) … जिनका आपके घर में रहने से घर टूटने की सम्भावना रहती है?

६) … जिनके जैसा खज़ाना किसी के पास नहीं?

७) … जिनके बरात में सब गए हैं?

८) … जिनका पिटारा कभी खाली नहीं होता?

९) … जिनसे मीठे बेर किसीके नहीं हो सकते?

और, अंत में, महाभारत के अरण्य पर्व से, कुछ यक्ष प्रश्न:

१०) … जो हर समय अकेला ही रहता है?

११) ... जो अपने जन्म के  बाद फिर से जन्म लेता है?

१२) … जो सबसे बड़ा बर्तन है? 


उत्तर के लिए नीचे स्क्रॉल करें …

१) … भीष्म पितामह

२) … लक्ष्मण

३) … श्रवण कुमार

४) … एकलव्य

५) … विभीषण; 'घर का भेदी लंका ढाये' कहावत भूल तो नहीं गए आप!

६) … कुबेर का खज़ाना भला किसे नहीं चाहिए?

७) … शिवजी की बरात में ऐसा कोई प्राणी नहीं था जो नहीं गया था - देवताओं से लेकर भूत, पिशाच, जानवर, कोई ऐसा प्राणी न था जो पार्वती से उनके विवाह को देखने के लिए उत्साह से न गया हो!

८) … भानुमती का पिटारा वह पिटारा है जिसमें आपको हर तरह की चीज़ मिल सकती है। यह वह पिटारा है जो कभी खाली नहीं होता। मूलतः इसका प्रयोग लोगों को उनके द्वारा मांगी हुई वस्तु को मना करने के लिए होता है … 'मेरे पास भानुमती का पिटारा नहीं है कि मैं तुम्हारी सब इच्छाओं को पूर्ण कर सकूँ।'

राज कॉमिक्स ने अपने सुपर हीरो नागराज की एक रोमांचकारी कहानी विशेषांक का नाम 'भानुमती का पिटारा' रखा था।
९) … शबरी के बेर


१०) … सूर्य

११) ... चन्द्रमा

१२) … भूमि ही सबसे बड़ा बर्तन है, जिसमें सब कुछ समा सकता है. 

लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 31 मार्च 2015

वह कौन है - १ … माँ कसम, फ़िल्मी है! ...

इस बार फिल्मों पर आधारित कुछ प्रश्न लेकर आये हैं.

नीचे हिंदी फिल्मों के कुछ बहुत ही प्रसिद्द डायलॉग हैं जो अब आम बोलचाल की भाषा में आ गए हैं! 

ज़रा बूझो तो जानें …


वह कौन है … 

१) … जिसके पास माँ है?

२) … जो रिश्ते में तो आपका बाप है?

३) … जो सबके खून का प्यासा है?

४) … जिसे पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है?

५) … जिसके जैसी मूछें किसी की नहीं?

६) … जो अपने घर की बत्ती बुझाकर ही कुछ करने को कहता है?

७) … जो अपना नाम लेकर यह कहे कि वह खुश हुआ?

८) … जिसकी दोस्ती का एक उसूल है - नो सॉरी, नो थैंक यू?

९) … जिसको सिर्फ तारीख-ही-तारीख मिली?

१०) … जिसके बड़े शहर में छोटी बातें ही होती हैं?

११) … जिसका बैड लक ही ख़राब है?

१२) … जो टेंशन लेता नहीं सिर्फ देता है?

याद रहे, आपको अभिनेता, फिल्म और पूरा डायलॉग भी बताना पड़ेगा … 

माँ कसम, एकदम फ़िल्मी है!


उत्तर के लिए नीचे स्क्रॉल करें …


१) … शशि कपूर; दीवार (१९७५); 'मेरे पास माँ है,' शशि कपूर अमिताभ बच्चन के सवाल 'आज मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, पैसा है …तुम्हारे पास क्या है?' के जवाब में कहता है.

२) … अमिताभ बच्चन; शहंशाह (१९८८); ' रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते है, नाम है शहंशाह.'

३) … धर्मेन्द्र; यादों की बरात (१९७३); 'कुत्ते! कमीने! मैं तेरा खून पी जाऊँगा।'

४) …  अमिताभ बच्चन; डॉन (१९७८); 'डॉन का इंतज़ार तो ग्यारह मुल्कों की पुलिस कर रही है. लेकिन सोनिया, एक बात समझो, डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.'

५) …नत्थुलाल (मुकरी): 'शराबी' (१९८४); 'मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी हों … वरना न हों'



असली नत्थूलाल

६) … प्रेम चोपड़ा; सौतन (१९८३); 'जिनके घर शीशे के होते है वह बत्ती बुझा कर ही कपड़े बदलते हैं.'

७) … अमरीश पूरी; मिस्टर इंडिया (१९८७); 'मोगेम्बो खुश हुआ.'

८) … सलमान खान; मैंने प्यार किया (१९८९); 'दोस्ती का एक उसूल है - नो सॉरी, नो थैंक यू!'

९) … सनी दोएल; दामिनी (१९८३); 'तारीख पे तारीख मिलती रही, लेकिन इन्साफ नहीं मिलता. मिलती है तो सिर्फ तारीख!'

१०) … शाहरुख़ खान; दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५); 'बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं.'

११) … आमिर खान; रंगीला (१९९५); 'उसका तो न बैड लक ही ख़राब है.'

१२) .... संजय दत्त; मुन्नाभाई एम बी बी एस (२००३); 'टेंशन लेने का नहीं, सिर्फ देने का.'



लेबल: , , , ,

बुधवार, 8 अक्टूबर 2014

वह कौन सी चीज़ है … ६

सोचिये मत. प्रश्न पढ़ते ही उत्तर दीजिये …  


 

१) ... हमेशा चलती रहती है कभी रूकती नहीं?  

२) ... बिना बुलाये ही चली आती है?

३) … उजाले में सोती  है और अँधेरे में रोती है?

४) … नाक पर चढ़ कर कान पकड़ लेती है?


५) ... न चाहते हुए भी आ जाती है?





 

 





उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:


१) समय 

२) नींद

३) मोमबत्ती

४) चश्मा


५) मृत्यु / मौत

लेबल: , , , ,

रविवार, 28 सितंबर 2014

वह कौन सी चीज़ है ... ५

सोचिये मत. प्रश्न पढ़ते ही उत्तर दीजिये …  


वह कौन सी चीज़ है …
 

१) ... सुखाने के काम में लाते ही गीली हो जाती है?

२) ... जिसे आप बिना पकड़े रोक सकते हैं?


३) ... खरीदते समय काली, इस्तेमाल के समय लाल और फेंकते समय स्लेटी रंग का हो जाता है?







उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:

१) तौलिया या गमछा

२) अपनी साँस

३ ) कोयला

लेबल: , , , ,

शनिवार, 20 सितंबर 2014

वह क्या है जो ... १


सोचिये मत. प्रश्न पढ़ते ही उत्तर दीजिये …  

वह क्या है जो …  
 
१) …  लगाते समय तो हरा होता है पर निकलते समय लाल हो जाता है? 
२) … हमारे सामने है पर हम उसे देख नहीं सकते?
३) … जो और किसीको पता हो या न हो, आपको पता है? 
४) … ईश्वर सब इंसान को दो बार देते है, पर वापस भी ले लेते हैं?
५) … हम सब खा तो सकते हैं, पर उसे खाकर भी  भूखे ही रह जाते हैं? 
६) … जिससे कच्चे में तो हम सब्ज़ी बनाते हैं और पक जाने पर उसे फल की तरह खाते हैं?


उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:

 

१) मेहँदी 
२) हमारा भविष्य
३) आपका पता
४) दांत 
५) कसम
६) कटहल


लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 11 मार्च 2014

उत्तर - पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक समान

बूझो तो जानें की पहली क्विज़/दिमागी कसरत, पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक समान, को भारत, संयुक्त राज्य अमरीका, जर्मनी, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, चीन, जापान, निथरलैंड, ब्राज़ील और नाइजीरिया में लोगों ने देखा और सराहा। बहुत सारे उत्तर भी आये।

 

देखने, सराहने और उत्तर भेजने वालों को हार्दिक धन्यवाद। फेसबुक पर इसे शेयर करने के लिए नागपुर के शशिशेखर सिन्हा एवं ट्विटर पर ट्वीट करने के लिए निमिष दुबे को भी हार्दिक धन्यवाद।

 

पहेली बूझो - १ में ६ सवाल पूछे गए थे. सबके उत्तर उल्टा सीधा एक समान हैं. सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं और अक्षर 'क' से आरम्भ होते हैं. इन प्रश्नों के सही उत्तर हैं: 

 

१) ओडिशा का सबसे पुराना शहर - कटक 

२) सोना के लिए पर्यायवाची शब्द - कनक 

३) पारंपरिक भारतीय नृत्य की एक विधा - कथक  

४) दमदार - कड़क 

५) गलत काम करने से जो दाग लग जाता है - कलंक  

६) अपने प्रेमी के बिछड़ जाने से होने वाला दर्द - कसक 

 

सही उत्तर देने वालों में से उषा छाबड़ा, स्मिता सिन्हा एवं वरुणेश श्रीवास्तव पहेली बूझो और बनाओ किताब के विजेता हैं. विजेताओं को ईमेल द्वारा शीघ्र सूचित किया जायेगा। 


अगली पहेली बूझो प्रतियोगिता के लिया बूझो तो जानें देखते रहिएगा। पहेली हमारी, उत्तर आपके …  

लेबल: , , , , ,

शनिवार, 1 मार्च 2014

पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक सामान

आज हम कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न लेकर आये हैं. देखने में तो सारे प्रश्न तो क्विज़ के लगते हैं, कुछ हद तक हैं भी; किन्तु इन प्रश्नों के उत्तर की एक विशेषता है. सभी उत्तर उलटा सीधा एक सामान हैं, अर्थात सीधा पढ़ने पर या फिर उलटकर पढ़ने पर भी उत्तर एक जैसे ही रहते हैं. सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं. 

आज के प्रश्न थोड़े कठिन ज़रूर हैं, इसलिए एक और संकेत - सभी उत्तर अक्षर 'क' से शुरू होते हैं.

ज़रा बूझो तो जानें … 
 
१)
ओडिशा का सबसे पुराना शहर
२) सोना के लिए पर्यायवाची शब्द
३) पारंपरिक भारतीय नृत्य की एक विधा

४) दमदार
५) गलत काम करने से जो दाग लग जाता है

६) अपने प्रेमी के बिछड़ जाने से होने वाला दर्द
  

आप अपने उत्तर bujhotojaane@gmail.com पर लिख भेजें। सही उत्तर देने वालों में से किन्ही तीन को पहेली बूझो और बनाओ किताब उपहार के तौर पर भेजी जायेगी। 

उत्तर भेजने कि अंतिम तिथि सोमवार, मार्च १०, २०१४, शाम ५ बजे तक. 

विजेताओं की घोषणा मार्च ११ को सुबह ११ बजे होगी।

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

सरल पहेलियाँ

यहाँ कुछ सरल पहेलियाँ उत्तर सहित दी गयीं हैं.

ज़रा बूझो तो जानें … 

१) पीली पोखर पीले अंडे
    बताओ जी बताओ
    नहीं तो पड़ेंगे डंडे

२) ऐसा शब्द लिखकर बनाये
    फूल-फल मिल मिठाई बन जाये

३) बूझो मेरी एक पहेली
    काटो तो नई नवेली

४) भूरा बदन, रेखाएं तीन
    दाना खाती हाथ से बीन

५) छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता
    दही के तालाब में मैं नहाता


 

उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें


१) कढी पकोड़ा
२) गुलाब-जामुन
३) पेंसिल
४) गिलहरी
५) दही बड़ा

लेबल: , , ,

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2014

वह कौन सी चीज़ है ... ४


 
१) ... एक जगह से दूसरी जगह जाती तो है, पर अपनी जगह से हिलती नहीं?

२) ... जिसके पास सेकड़ों  सुइयां  हैं, पर वह कुछ सिल नहीं सकती?

३) ... जो हमेशा दौड़ती है, कभी चलती नहीं?





उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:
 
 
 
 
 
१) सड़क या रास्ता

२) शाही (Porcupine)

३) इंजन

लेबल: , , ,