उत्तर - पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक समान
बूझो तो जानें की पहली क्विज़/दिमागी कसरत, पहेली बूझो - १: उलटा सीधा एक समान, को भारत, संयुक्त राज्य अमरीका, जर्मनी, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, चीन, जापान, निथरलैंड, ब्राज़ील और नाइजीरिया में लोगों ने देखा और सराहा। बहुत सारे उत्तर भी आये।
देखने, सराहने और उत्तर भेजने वालों को हार्दिक धन्यवाद। फेसबुक पर इसे शेयर करने के लिए नागपुर के शशिशेखर सिन्हा एवं ट्विटर पर ट्वीट करने के लिए निमिष दुबे को भी हार्दिक धन्यवाद।
पहेली बूझो - १ में ६ सवाल पूछे गए थे. सबके उत्तर उल्टा सीधा एक समान हैं. सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं और अक्षर 'क' से आरम्भ होते हैं. इन प्रश्नों के सही उत्तर हैं:
१) ओडिशा का सबसे पुराना शहर - कटक
२) सोना के लिए पर्यायवाची शब्द - कनक
३) पारंपरिक भारतीय नृत्य की एक विधा - कथक
४) दमदार - कड़क
५) गलत काम करने से जो दाग लग जाता है - कलंक
६) अपने प्रेमी के बिछड़ जाने से होने वाला दर्द - कसक
सही उत्तर देने वालों में से उषा छाबड़ा, स्मिता सिन्हा एवं वरुणेश श्रीवास्तव पहेली बूझो और बनाओ किताब के विजेता हैं. विजेताओं को ईमेल द्वारा शीघ्र सूचित किया जायेगा।
लेबल: उत्तर सहित, उलटा सीधा एक समान, क्विज़, पहेली, पहेली बूझो, पहेली बूझो और बनाओ



7 टिप्पणियाँ:
चौबे जी भाजी बेचो
पांच अक्षर का मेरा नाम उलटा सीधा एक सामान. मैं हूँ एक भाषा बताओ आप मेरा नाम?
आठ अक्सर का ऐसा नाम उल्टा सीधा एक समान
मलयालम
चार अक्षर का ऐसा नाम उल्टा सीधा एक समान
चार अक्षर का ऐसा नाम उल्टा सीधा एक समान
मलयालम
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ