पहेली: काम एक - नाम अनेक
इस बार हम सवाल नहीं पूछ रहें है, बल्कि जवाब ढूंढ रहे हैं!
तो, आप बूझो तो जानें नहीं, हमें बूझाओ तो जानें …
पहेली बूझना-बूझवाना ने हमेशा हमें सोचने के लिए मज़बूर किया है, साथ ही मनोरंजन भी. हर भाषा में किसी-न-किसी रूप में पहेली में छुपे सवाल को बूझने-बूझवाने का दिमागी खेल होता है. उसमें उस भाषा की खूबी होती है और उसकी मिट्टी की खुशबू। और कविता की लय भी.
यदि हम सामान्य तौर पर हिंदी भाषा में 'बूझो तो जानें' पहेली है, और अंग्रेजी में riddle, enigma या conundrum है, तो आप सबसे आज का सवाल यह है कि 'बूझो तो जानें' को अन्य भारतीय भाषाओँ में किन नामों से जाना जाता है?
आपकी मातृभाषा में बूझो तो जानें/पहेली के नाम निम्नलिखित तरीके से हमें लिख भेजें:
- आपकी मातृभाषा:
- आपकी भाषा की लिपि में नाम:
- देवनागरी लिपि में नाम:
- अंग्रेजी (roman alphabet) में:
यह सवाल नहीं है, अपितु आपसे सहयोग की पुकार है. अपनी गुम होती हुई धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाये रखने लिए यह कदम साथ मिलकर यह उठाना ज़रूरी है.
आप अपनी मातृभाषा में बूझो तो जानें/पहेली का यह ब्यौरा bujhotojaane@gmail.com पर १४ दिसम्बर, २०१४ तक लिख भेजें. आपके नाम सहित हम इसे बूझो तो जानें पर प्रकाशित करेंगे.
इस कोशिश में आपके सहयोग की आशा के साथ …
टीम बूझो तो जानें
लेबल: प्रहेलिका, बूझो तो जानें, भारतीय भाषाओँ में पहेली के नाम, संस्कृत


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ