मंगलवार, 28 अप्रैल 2015

भारतीय भाषाओँ में पहेली के नाम

आपको याद होगा, टीम बूझो तो जानें ने कुछ महीने पहले आपसे जवाब ढूँढने के लिए एक सवाल किया था? 'यदि सामान्य तौर पर हिंदी में "बूझो तो जानें" पहेली है, और अंग्रेजी में  riddle, enigma या  conundrum है, तो आप सबसे आज का सवाल यह है कि "बूझो तो जानें" को अन्य भारतीय भाषाओँ में किस नाम से जाना जाता है?'

उत्तर कम आये, पर आये ज़रूर.


पिछले पोस्ट में हमने संस्कृत के ३० प्रकार के प्रहेलिका (या पहेली) का उल्लेख किया था. पर, आज सबसे पहले, संस्कृत में प्रहेलिका के पर्याय शब्द। ये हैं: प्रवल्हिका, प्रवह्लिका, प्रवह्लि:, प्रवह्ली; प्रहेलिःप्रश्नदूती और प्रवह्लीका। 

आचार्य दण्डी ने काव्यादर्श (III. ९६-१२४) में प्रहेलिका के सोलह (१६) प्रकार बताये हैं:  

१) गूढार्थां  

२) वञ्चिता
 
३) व्युत्क्रान्ता

४) प्रमुषिता 

५) समानरूपा  

६) परुषा

७) संख्याता 

८) प्रकल्पिता 

९) नामान्तरिता 

१०) निभृता 

११) समानशब्दो 

१२) संमूढा

१३) योगमालात्मिका

१३) एकच्छन्ना  

१४) गोपनम् 

१५) उभयच्छन्ना

१६) सङ्कीर्णा  

इनके अलावा दण्डी ने १४ प्रकार की दुष्ट प्रहेलिका का भी वर्णन किया है. वह फिर कभी! आज, कुछ अन्य भारतीय भाषाओँ में पहेली के नाम.
१. ऑस्ट्रेलिया निवासी नताशा चाको को कश्मीरी में पहेली का नाम एवं कश्मीरी में पहेली का उदाहरण भेजने के लिए धन्यवाद। 

भाषा:                      कश्मीरी (Kashmiri) 
पहेली को क्या कहते हैं:  प्रछ (pratch) 
कश्मीरी में उदाहरण:


Baras peth kala-shahmar
Lat ta as milavit;
Ora ayas kenkalat,
Lat ninas gilavit.

A black snake is on the door
With tail and mouth joined;
A lizard came up;
It twisted away its tail.

उत्तर: padlock and key(ताला और चाभी)
 

२) मैथिली में पहेली के नाम भेजने के लिए गजेन्द्र ठाकुर, संपादक, विदेह, पाक्षिक मैथिली ई-पत्रिका एवं कुमार राधारमण, स्तम्भ-लेखक, मिथिला दर्शन पत्रिका को धन्यवाद।
भाषा:                      मैथिली (Maithili) 
पहेली को क्या कहते हैं:  बुझौअलि (bujhhawal)
 
३) बांग्ला के लिए सुष्मिता चटर्जी को धन्यवाद:
भाषा:                      बांग्ला (Bangla)
पहेली को क्या कहते हैं:  ধাঁধা (धाधा - dhandha)
 
आपसे पुनः सहयोग की पुकार है. अपनी गुम होती हुई धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाये रखने लिए यह कदम साथ मिलकर यह उठाना ज़रूरी है. 

आप अपनी मातृभाषा में पहेली के नाम और उसके उदाहरण निम्नलिखित तरीके से लिख भेजें:
  • आपकी मातृभाषा:
  • आपकी भाषा की लिपि में पहेली के नाम:
  • देवनागरी लिपि में पहेली के नाम: 
  • अंग्रेजी (roman alphabet) में पहेली के  नाम:
ई-मेल है - bujhotojaane@gmail.com

आपकी प्रविष्टि आपके नाम सहित हम बूझो तो जानें पर प्रकाशित करेंगे.

टीम बूझो तो जानें 



लेबल: ,

शनिवार, 22 नवंबर 2014

पहेली: काम एक - नाम अनेक

बूझो तो जानें के और कितने नाम हैं?

इस बार हम सवाल नहीं पूछ रहें है, बल्कि जवाब ढूंढ रहे हैं!

तो, आप बूझो तो जानें नहीं, हमें बूझाओ तो जानें …  

पहेली बूझना-बूझवाना ने हमेशा हमें सोचने के लिए मज़बूर किया है, साथ ही मनोरंजन भी.  हर भाषा में किसी-न-किसी रूप में पहेली में छुपे सवाल को बूझने-बूझवाने का दिमागी खेल होता है. उसमें उस भाषा की खूबी होती है और उसकी मिट्टी की खुशबू। और कविता की लय भी.

यदि हम सामान्य तौर पर हिंदी भाषा में 'बूझो तो जानें' पहेली है, और अंग्रेजी में  riddle, enigma या  conundrum है, तो आप सबसे आज का सवाल यह है कि 'बूझो तो जानें' को अन्य भारतीय भाषाओँ में किन नामों से जाना जाता है?

आपकी मातृभाषा में बूझो तो जानें/पहेली के  नाम निम्नलिखित तरीके से हमें लिख भेजें:
  • आपकी मातृभाषा:
  • आपकी भाषा की लिपि में नाम:
  • देवनागरी लिपि में नाम: 
  • अंग्रेजी (roman alphabet) में:
बहुत भाषाओँ में कई प्रकार (variety) की पहेलियाँ होती हैं और उनके अलग-अलग नाम हैं। जैसेकि पहेली को संस्कृत में प्रहेलिका कहते हैं और आचार्य दण्डी ने काव्यादर्श में इसके १६ प्रकार का उल्लेख किया हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने १४ प्रकार की दुष्ट प्रहेलिका का भी वर्णन किया है. अगर आपकी मातृभाषा में भी ऐसा है तो कृपया हर प्रकार की पहेली के बारे में थोड़ी व्याख्या (explanation, definition) ज़रूर दीजियेगा और हो सके तो अपनी भाषा की लिपि/देवनागरी लिपि/रोमन लिपि में इन पहेलियों के उत्तर सहित उदाहरण भी।

यह सवाल नहीं है, अपितु आपसे सहयोग की पुकार है. अपनी गुम होती हुई धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाये रखने लिए यह कदम साथ मिलकर यह उठाना ज़रूरी है.

आप अपनी मातृभाषा में बूझो तो जानें/पहेली का यह ब्यौरा bujhotojaane@gmail.com पर १४ दिसम्बर, २०१४ तक लिख भेजें. आपके नाम सहित हम इसे बूझो तो जानें पर प्रकाशित करेंगे.

इस कोशिश में आपके सहयोग की आशा के साथ …

टीम बूझो तो जानें 


लेबल: , , ,