रविवार, 19 अप्रैल 2015

वह कौन है - २ …


इस बार जन-मानस में प्रचलित बातों पर प्रश्न लेकर आये हैं. 

ज़रा बूझो तो जानें …



 वह कौन है … 



१) … जिनसे बड़ी प्रतीज्ञा आज तक किसे ने नहीं की है?

२) … जिनकी बनाई रेखा कभी पार नहीं करनी चाहिए?

३) … जिनसे बड़ा माता-पिता का सेवक कोई न हुआ हो?

४) … जिनसे बड़ा कोई शिष्य न हुआ हो?

५) … जिनका आपके घर में रहने से घर टूटने की सम्भावना रहती है?

६) … जिनके जैसा खज़ाना किसी के पास नहीं?

७) … जिनके बरात में सब गए हैं?

८) … जिनका पिटारा कभी खाली नहीं होता?

९) … जिनसे मीठे बेर किसीके नहीं हो सकते?

और, अंत में, महाभारत के अरण्य पर्व से, कुछ यक्ष प्रश्न:

१०) … जो हर समय अकेला ही रहता है?

११) ... जो अपने जन्म के  बाद फिर से जन्म लेता है?

१२) … जो सबसे बड़ा बर्तन है? 


उत्तर के लिए नीचे स्क्रॉल करें …

१) … भीष्म पितामह

२) … लक्ष्मण

३) … श्रवण कुमार

४) … एकलव्य

५) … विभीषण; 'घर का भेदी लंका ढाये' कहावत भूल तो नहीं गए आप!

६) … कुबेर का खज़ाना भला किसे नहीं चाहिए?

७) … शिवजी की बरात में ऐसा कोई प्राणी नहीं था जो नहीं गया था - देवताओं से लेकर भूत, पिशाच, जानवर, कोई ऐसा प्राणी न था जो पार्वती से उनके विवाह को देखने के लिए उत्साह से न गया हो!

८) … भानुमती का पिटारा वह पिटारा है जिसमें आपको हर तरह की चीज़ मिल सकती है। यह वह पिटारा है जो कभी खाली नहीं होता। मूलतः इसका प्रयोग लोगों को उनके द्वारा मांगी हुई वस्तु को मना करने के लिए होता है … 'मेरे पास भानुमती का पिटारा नहीं है कि मैं तुम्हारी सब इच्छाओं को पूर्ण कर सकूँ।'

राज कॉमिक्स ने अपने सुपर हीरो नागराज की एक रोमांचकारी कहानी विशेषांक का नाम 'भानुमती का पिटारा' रखा था।
९) … शबरी के बेर


१०) … सूर्य

११) ... चन्द्रमा

१२) … भूमि ही सबसे बड़ा बर्तन है, जिसमें सब कुछ समा सकता है. 

लेबल: , , , , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ