माथापच्ची - २: मेनसा क्विज
यह आपके IQ का आकलन तो नहीं करेगा, पर इससे आपको मेनसा द्वारा IQ test में पूछे जाने वाले सवालों का अंदाज हो जाएगा। आपको यदि दिमागी कसरत करने का शौक है तो इन पहेलियों के अंत में दिए लिंक को जरूर देखिएगा।
और, यदि आपको अपना IQ जानने की इच्छा न हो या पहेली बूझने-बुझाने का शौक न भी हो और आप किसी दाखिले (entrance test) की तैयारी कर रहे हैं या फिर नौकरी के लिए किसी प्रतियोगिता परीक्षा (competitive exam) की तैयारी कर रहे हैं, तो आप मेनसा वर्कआउट के इन सवालों से या फिर www.bujhotojaane.in पर इस तरह की गणित पहेलियाँ, सरल पहेलियाँ, तर्क के प्रश्न इत्यादि से प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस तरह के प्रश्न और पहेलियाँ बूझने से आप अपनी सोचने की शक्ति में पैनापन ला सकते हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी परीक्षा में अव्वल आने का यह एक सरल तरीका है।
www.bujhotojaane.in पर आपको सभी पहेलियाँ उत्तर सहित मिलेंगी, साथ में उत्तर तक पहुँचने का तर्क भी व्याख्या के साथ (solutions with explanations) मिलेंगी।
पर अभी मेनसा वर्कआउट के सवालों को बूझो तो जानें . . .
१) निम्नलिखित वस्तुओं में से कौन-सा वस्तु अन्य वस्तुओं से सबसे कम समानता रखता है:
२) वह कौन-सी संख्या है जो ४०० के दसवें भाग की चौथाई भाग का आधा है?
२
५
८
१०
४०
३) यदि वृत्त (circle) एक है तो अष्टकोण (octagon) कितने हैं?
२
४
६
८
१२
४) १ से १०० तक की गिनती में कितने ७ मिलेंगे?
१०
११
१९
२०
२१
५) चार साल पहले निहारिका की उम्र ध्रुव से दुगुनी थी। आज से चार साल बाद, ध्रुव की उम्र निहारिका की उम्र की तीन-चौथाई (३/४) होगी। आज निहारिका की उम्र क्या है?
६) यदि दो टाइपिस्ट दो मिनट में दो पन्ने टाइप करते हैं, तो छह मिनट में अट्ठारह पन्ने टाइप करने के लिये कितने टाइपिस्ट लगेंगे?
३
४
६
१२
३६
उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें . . .
१) फूल। फूल प्रकृति से मिलती है, जबकि अन्य सबका निर्माण मनुष्य करता है। (इस प्रश्न का वर्गीकरण Analogy और Odd One Out दोनों में हो सकता है)।
२) पाँच (५)। ४०० का दसवाँ भाग ४० है; इसका चौथा भाग १० है; और १० का आधा ५ होता है।
३) आठ।
४) बीस (२०)। ७, १७, २७, ३७, ४७, ५७, ६७, ७०, ७१, ७२, ७३, ७४, ७५, ७६, ७७, ७८, ७९, ८७, और ९७। सामान्यतः ७७ के दो ७ तो हम गिनना भूल जाते हैं।
५) बारह (१२)। चार साल पहले निहारिका आठ साल की थी और ध्रुव चार का था। आज से चार साल बाद निहारिका सोलह की होगी और ध्रुव बारह का।
६) छह (६)। एक टाइपिस्ट दो मिनट में एक पन्ना टाइप करता है। छह मिनट में वह तीन पन्ने टाइप करेगा, तो अट्ठारह पन्ने टाइप करने के लिये छह टाइपिस्ट लगेंगे।
अच्छा लगा। आप https://www.mensa.org/workout पर मेनसा वर्कआउट के बाकी सवाल अंग्रेजी में देख सकते हैं।
लेबल: क्विज, गणित के सवाल, तर्क के प्रश्न, माथापच्ची, मेनसा वर्कआउट, सरल पहेलियाँ, IQ Test


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ