गुरुवार, 21 अक्टूबर 2010

उलटा सीधा एक सामान -२


यहाँ कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न हैं. देखने में तो सारे प्रश्न तो क्विज़ के लगते हैं, कुछ हद तक हैं भी, किन्तु इन प्रश्नों के उत्तर की एक विशेषता है. सभी उत्तर उलटा सीधा एक सामान हैं, अर्थात सीधा पढ़ने पर या फिर उलटकर पढ़ने पर भी उत्तर एक जैसे ही रहते हैं. एक और संकेत--सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं:

१) हिंदी व्याकरण का एक नियम जिससे दो पद मिलकर एक हों जाते हैं
२) आँखों के लिये पर्यायवाची शब्द
३) दक्षिण भारत की एक प्रमुख भाषा

 

उत्तर के लिये नीचे स्क्रोल करें:


१) समास
२) नयन
३) मलयालम

लेबल: , ,

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010

उत्तर - खेल के मैदान से - २

१) पोलो. बाएं हाथ से खेलने पर पोलो स्टिक से अन्य खिलाड़ी को चोट लगने की सम्भावना होती है, इसीलिए इस खेल में बाएं हाथ से खेलना वर्जित है.

२) फुटबाल. हालाँकि गोलकीपर एवं थ्रो-इन के समय खिलाड़ी बॉल अपने हाथ से छू सकते हैं, पर इनके अलावा फुटबाल को हाथ लगाते ही फाउल हो जाता है.  

 
३) बोक्सिंग

४) जूडो

) बोलिंग

और आखिरी  सवाल का जवाब है -  इनमें से बोक्सिंग और बोलिंग (लॉन बोलिंग) दिल्ली में आयोजित XIX Commonwealth Games में प्रतिस्पर्धा खेल (competitive, medal game) थे.

लेबल: