मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

माथापच्ची - २: मेनसा क्विज

यहाँ हम मेनसा के वेबसाइट https://www.mensa.org पर दिए मेनसा वर्कआउट (Mensa Workout) के तीस सवालों में से गणित और तर्क पर आधारित कुछ सवाल हिन्दी में प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह आपके IQ का आकलन तो नहीं करेगा, पर इससे आपको मेनसा द्वारा IQ test में पूछे जाने वाले सवालों का अंदाज हो जाएगा। आपको यदि दिमागी कसरत करने का शौक है तो इन पहेलियों के अंत में दिए लिंक को जरूर देखिएगा।

और, यदि आपको अपना IQ जानने की इच्छा न हो या पहेली बूझने-बुझाने का शौक न भी हो और आप किसी दाखिले (entrance test) की तैयारी कर रहे हैं या फिर नौकरी के लिए किसी प्रतियोगिता परीक्षा (competitive exam) की तैयारी कर रहे हैं, तो आप मेनसा वर्कआउट के इन सवालों से या फिर www.bujhotojaane.in पर इस तरह की गणित पहेलियाँ, सरल पहेलियाँ, तर्क के प्रश्न इत्यादि से प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस तरह के प्रश्न और पहेलियाँ बूझने से आप अपनी सोचने की शक्ति में पैनापन ला सकते हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी परीक्षा में अव्वल आने का यह एक सरल तरीका है।

www.bujhotojaane.in पर आपको सभी पहेलियाँ उत्तर सहित मिलेंगी, साथ में उत्तर तक पहुँचने का तर्क भी व्याख्या के साथ (solutions with explanations) मिलेंगी।

पर अभी मेनसा वर्कआउट के सवालों को बूझो तो जानें . . .

१) निम्नलिखित वस्तुओं में से कौन-सा वस्तु अन्य वस्तुओं से सबसे कम समानता रखता है:

          कविता
          उपन्यास
          चित्र
          मूर्ति
          फूल


२) वह कौन-सी संख्या है जो ४०० के दसवें भाग की चौथाई भाग का आधा है?

         २
         ५
         ८
         १०
         ४०

३) यदि वृत्त (circle) एक है तो अष्टकोण (octagon) कितने हैं?

         २
         ४
         ६
         ८
         १२

४) १ से १०० तक की गिनती में कितने ७ मिलेंगे?

         १०
         ११
         १९
         २०
         २१

५) चार साल पहले निहारिका की उम्र ध्रुव से दुगुनी थी। आज से चार साल बाद, ध्रुव की उम्र निहारिका की उम्र की तीन-चौथाई (३/४) होगी। आज निहारिका की उम्र क्या है?

६) यदि दो टाइपिस्ट दो मिनट में दो पन्ने टाइप करते हैं, तो छह मिनट में अट्ठारह पन्ने टाइप करने के लिये कितने टाइपिस्ट लगेंगे?

        ३
        ४
        ६
        १२
        ३६


उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें . . .



१) फूल। फूल प्रकृति से मिलती है, जबकि अन्य सबका निर्माण मनुष्य करता है। (इस प्रश्न का वर्गीकरण Analogy और Odd One Out दोनों में हो सकता है)।

२) पाँच (५)। ४०० का दसवाँ भाग ४० है; इसका चौथा भाग १० है; और १० का आधा ५ होता है।

३) आठ।

४) बीस (२०)। ७, १७, २७, ३७, ४७, ५७, ६७, ७०, ७१, ७२, ७३, ७४, ७५, ७६, ७७, ७८, ७९, ८७, और ९७। सामान्यतः ७७ के दो ७ तो हम गिनना भूल जाते हैं।

५) बारह (१२)। चार साल पहले निहारिका आठ साल की थी और ध्रुव चार का था। आज से चार साल बाद निहारिका सोलह की होगी और ध्रुव बारह का।

६) छह (६)। एक टाइपिस्ट दो मिनट में एक पन्ना टाइप करता है। छह मिनट में वह तीन पन्ने टाइप करेगा, तो अट्ठारह पन्ने टाइप करने के लिये छह टाइपिस्ट लगेंगे।


***

अच्छा लगा। आप https://www.mensa.org/workout पर मेनसा वर्कआउट के बाकी सवाल अंग्रेजी में देख सकते हैं।


लेबल: , , , , , ,

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

माथापच्ची - १: गणित और तर्क के कुछ कठिन, कुछ सरल पहेलियाँ

यहाँ पर गणित और तर्क के कुछ कठिन प्रश्न, कुछ सरल पहेलियाँ दी गयी हैं।इन पहेलियों का उत्तर इस पोस्ट के अंत में हैं। साथ में इन पहेलियों के हल का तर्क व्याख्या के साथ (questions with solutions and explanations) दिया गया है।

पर स्क्रोलकर उत्तर देखने से पहले स्वयं इसका हल ढूँढ़ने का प्रयास जरूर कीजिएगा। इस दिमागी कसरत का आनन्द कुछ और ही है।

गणित और तर्क की कुछ कठिन, कुछ सरल पहेलियाँ को बूझो तो जानें . . .

१) यदि मेज पर एक दर्जन आम हैं और उसमें से आप सात ले लेते हैं, तो आपके पास कितने आम हैं?

२) एक हवाई जहाज मुम्बई से दिल्ली की दूरी १ घण्टे ५० मिनट में तय करती है, पर वही विमान लौटते समय ११० मिनट लेती है। ऐसा क्यों?

३) एक पोल्ट्री फार्म के मालिक को एक दिन १००० अंडे का ऑर्डर मिला। उसके यहाँ ३०० मुर्गे थे। उनमें से १०० मुर्गे हर दिन पाँच अंडे देते थे; १०० मुर्गे सात और बाकी १०० अंडे नहीं देते थे। ऑर्डर पूरा करने के लिये उसे कितने मुर्गों के पास जाना पड़ेगा?

४) एक गाड़ी में दो माताएँ, दो बेटियाँ, एक नानी और एक नतनी बैठे हैं। उस गाड़ी में कुल कितने लोग हैं?

५) आप १०० में से २ कितनी बार ले सकते हैं?

६) यदि आज सोमवार है, तो ६१ दिन बाद सप्ताह का कौन-सा दिन पड़ेगा?

७) एक पिता और पुत्र की उम्र को यदि हम जोड़े तो उसका योग ६६ आता है। मजे की बात तो यह है कि बेटे की उम्र पिता की उम्र की संख्या को उलटकर लिखने से जो संख्या बनती है, वह है। उन दोनों की उम्र क्या है?


उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:


१) सात। क्योंकि आप ही ने तो सात आम ले लिये हैं।
२) दोनों एक ही है; १ घण्टा ५० मिनट = ११० (१ घण्टा = ६० मिनट; ६० + ५० मिनट = ११०मिनट)
३) एक भी नहीं। क्या मुर्गे कभी अंडा देते हैं!
४) तीन। नानी, उनकी बेटी और उनकी बेटी। नानी अपनी बेटी की माँ है; उसकी बेटी अपनी बेटी की माँ है - दो माताएँ; दो बेटियाँ; एक नानी और एक नतनी।
५) सिर्फ एक बार। एक बार २ लेने से संख्या १०० नहीं बचती है, घटकर ९८ हो जाती है।
६) शनिवार। एक सप्ताह में सात दिन होते हैं। सप्ताह का कोई भी दिन सात दिन बाद फिर आता है। ६३ दिन बाद सोमवार आएगा। उससे दो दिन पहले, ६१वाँ दिन, शनिवार होगा।
७) इस प्रश्न के तीन सम्भावित उत्तर हैं। पिता-पुत्र की उम्र ६० और ०६; ५१ और १५ एवं ४२ और २४ हो सकती है। पिता के उम्र की संख्या को उलटकर लिखने पुत्र की आयु भी मिल जाती है और इन तीनों अंक समूह का जोड़ ६६ है।

***

आपको गणित की पहेलियाँ और तर्क पर आधारित यह प्रश्न-गुच्छ कठिन लगे याआसान, बताइएगा जरूर।

लेबल: , , , ,