बुधवार, 29 अगस्त 2012

उलटा सीधा एक सामान - ३
यहाँ कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न हैं. देखने में तो सारे प्रश्न तो क्विज़ के लगते हैं, कुछ हद तक हैं भी, किन्तु इन प्रश्नों के उत्तर की एक विशेषता है. सभी उत्तर उलटा सीधा एक सामान हैं, अर्थात सीधा पढ़ने पर या फिर उलटकर पढ़ने पर भी उत्तर एक जैसे ही रहते हैं. एक और संकेत--सभी उत्तर कम-से-कम तीन अक्षर के हैं:

१) सवारी जो सिर्फ पानी पर चलती है

२) दमदार
३) गलत काम करने से जो दाग लग जाता है



 

उत्तर के लिये नीचे स्क्रोल करें: 

१) जहाज

२) कड़क
३) कलंक

लेबल: ,

सोमवार, 27 अगस्त 2012

वह कौन सी चीज़ है...३

१) ...पानी पिलाते ही मर जाती है?

२) ...फटता तो है, पर उससे आवाज़ नहीं आती?

३) ...बिन पानी के समुद्र, बिन पेड़ के जंगल, बिन फसल के खेत और बिन आदमी के शहर दिखाती है?
 

उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:
१) आग

२) ढूध

३) मानचित्र या एटलस

लेबल: ,