रविवार, 14 नवंबर 2010

कहीं इनमें आपका कोई मित्र तो नहीं? - २

यहाँ कुछ शब्दों का एक समूह है. हो सकता हैं कि इनमें  आपके मित्रों के नाम निकल आयें...

ज़रा बूझो तो जानें...

१) जिसे कभी हराया न जा सके


२) जिसकी तुलना न की जा सके


३) जो देखने में प्रिय लगती है


४) जो मन को हर ले


५) किसी महान उद्देश्य के लिए की गयी चेष्टा


उत्तर के लिये नीचे स्क्रोल करें
१) अपराजिता


२) अनुपम या अनुपमा


३) प्रियदर्शिनी


४) मनोहर


५) साधना

लेबल: ,

सोमवार, 1 नवंबर 2010

बूझो मेरा नाम सही...२

बच्चे-बड़े सबके लिये कुछ सरल पहेलियाँ...

ज़रा बूझो तो जानें...

१) काली हूँ पर कौवा नहीं
    गाती हूँ पर मैना नहीं
    बूझो मेरा नाम सही

२) पत्ते में है, पेड़ में नहीं
    तोते में है. मैना में नहीं
    बूझो मेरा नाम सही


३) स्वर में है, व्यंजन में नहीं
    सुर में है, ताल में नहीं
    बूझो मेरा नाम सही

उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें
१) कोयल
२) हरा रंग
३) अक्षर 'र'

लेबल: , ,