टीम बूझो तो जानें ने कुछ महीने पहले आपसे जवाब ढूँढने के लिए एक सवाल किया था? 'यदि सामान्य तौर पर हिंदी में "बूझो तो जानें" पहेली है, और अंग्रेजी में riddle, enigma या conundrum है, तो आप सबसे आज का सवाल यह है कि "बूझो तो जानें" को अन्य भारतीय भाषाओँ में किस नाम से जाना जाता है?'
धीरे-धीरे इस प्रश्न के उत्तर आने लगे हैं. अब तक हिंदी के अलावा संस्कृत, मैथिली, कश्मीरी और बांग्ला में पहेली के नाम मिले हैं.
आज, दिल्ली निवासी साहित्य प्रेमी, लेखक, भाषाविद और एक्सिस बैंक में कार्यरत अब्दुल्लाह खान ने उर्दू और पंजाबी में पहेली के नाम भेजे हैं:
भाषा: उर्दू (Urdu)
पहेली को क्या कहते हैं: پہیلی (पहेली; Paheli);
معمہ (मुअम्मा, Muamma);
इन दोनों में पहेली का प्रचलन ज़्यादा है.
भाषा: पंजाबी (Punjabi)
पहेली को क्या कहते हैं: ਪਹੇਲੀ (पहेली, Paheli);
ਬੁਝਾਰਤ (बुझारत, bujharat)
बहुत-बहुत धन्यवाद अब्दुल्लाह साब!
आपसे पुनः सहयोग की पुकार है. अपनी गुम होती हुई धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाये रखने लिए यह कदम साथ मिलकर यह उठाना ज़रूरी है.
आप अपनी मातृभाषा में पहेली के नाम और उसके उदाहरण निम्नलिखित तरीके से लिख भेजें:
- आपकी मातृभाषा:
- आपकी भाषा की लिपि में पहेली के नाम:
- देवनागरी लिपि में पहेली के नाम:
- अंग्रेजी (roman alphabet) में पहेली के नाम:
ई-मेल है - bujhotojaane@gmail.com
आपकी प्रविष्टि आपके नाम सहित हम बूझो तो जानें पर प्रकाशित करेंगे.
टीम बूझो तो जानें
लेबल: उर्दू, कश्मीरी, पंजाबी, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत में पहेली के नाम, हिंदी