वह कौन सी चीज़ है जो … ७
१) ... जो कोने में पड़ी रहती है फिर भी जगह-जगह घूम आती आती है?
२) … जो बिना पैर के भागती है और कभी वापस नहीं आती?
३) … आँखों के रास्ते आती है और न आने पर अगले दिन बहुत सताती है?
४) … जो हर समय आने वाली होती है, पर कभी आती नहीं?
५) … जिसके न तो हाथ हैं और न ही पैर, फिर भी वह घूमता रहता है?
ज़रा, बूझो तो जानें …
और, अगर नहीं बूझ पाये तो उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:
१) डाक टिकट
२) समय
३) नींद
४) कल (भविष्य का समय - आने वाला कल - tomorrow)
५) जूता
यदि आपको वह कौन सी चीज़ है पसंद आया, तो यहाँ आपको इस तरह के और सवाल-जवाब मिलेंगे.
लेबल: पहेलियाँ, पहेली उत्तर सहित, पहेली बूझो, वह कौन सी चीज़ है जो

