रविवार, 28 सितंबर 2014

वह कौन सी चीज़ है ... ५

सोचिये मत. प्रश्न पढ़ते ही उत्तर दीजिये …  


वह कौन सी चीज़ है …
 

१) ... सुखाने के काम में लाते ही गीली हो जाती है?

२) ... जिसे आप बिना पकड़े रोक सकते हैं?


३) ... खरीदते समय काली, इस्तेमाल के समय लाल और फेंकते समय स्लेटी रंग का हो जाता है?







उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:

१) तौलिया या गमछा

२) अपनी साँस

३ ) कोयला

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 23 सितंबर 2014

अमीर खुसरो की बिन-बूझ पहेलियाँ - १

आशा है कि आपको अमीर खुसरो की बूझ पहेलियाँ को बूझने में आनंद आया होगा। 

आज हम अमीर खुसरो की कुछ बिन-बूझ पहेलियों आपके लिये लेकर आए हैं।   

ज़रा बूझो तो जानें ...


१) दस नारी का एक ही नर, बस्ती बाहर वाका घर
    पीठ सख्त और पेट नरम मुंह मीठा तासीर गरम
 
२) आधे किये से सबको पाले, मध कटिए से सबको मारे
    अंत कटिए से सबको मीठा, खुसरो वाको आँखों देखा

३) एक नार चातर कहलावे, मुरख को न पास बुलावे
    चातर मरद जो हाथ लगा दे खोल स्तर वह आप दिखा दे
 
खुसरो की अन्य मनोरंजक कृति, बूझ पहेलियाँ, सम्बन्ध पहेली और दो सुखना भी बूझो तो जानें में आपको मिल सकते हैं. तो चलिए, पहले खुसरो की 'बूझ' पहेलियों के साथ माथापच्ची करते हैं. इन पहेलियों का अर्थ बूझो तो जानें ...

इनका उत्तर नीचे है, पर उत्तर देखने से पहले  इन्हें बूझने  का प्रयास ज़रूर कीजियेगा। साथ ही आप सबसे गुजारिश है कि यदि आपकी निगाह में खुसरो की बूझ और बिन-बूझ पहेलियों के मौलिक उदहारण हों तो हमें ज़रूर bujhotojaane@gmail.com पर लिख भेजें. हम उन्हें सहर्ष आपके नाम सहित बूझो तो जानें पर प्रकाशित करेंगे.

उत्तर

१) खरबूजा
२) काजल
३) किताब




लेबल: , , ,

शनिवार, 20 सितंबर 2014

वह क्या है जो ... १


सोचिये मत. प्रश्न पढ़ते ही उत्तर दीजिये …  

वह क्या है जो …  
 
१) …  लगाते समय तो हरा होता है पर निकलते समय लाल हो जाता है? 
२) … हमारे सामने है पर हम उसे देख नहीं सकते?
३) … जो और किसीको पता हो या न हो, आपको पता है? 
४) … ईश्वर सब इंसान को दो बार देते है, पर वापस भी ले लेते हैं?
५) … हम सब खा तो सकते हैं, पर उसे खाकर भी  भूखे ही रह जाते हैं? 
६) … जिससे कच्चे में तो हम सब्ज़ी बनाते हैं और पक जाने पर उसे फल की तरह खाते हैं?


उत्तर के लिए नीचे स्क्रोल करें:

 

१) मेहँदी 
२) हमारा भविष्य
३) आपका पता
४) दांत 
५) कसम
६) कटहल


लेबल: , , , , ,